उपन्यास -ब्रेकिंग न्यूज़ वहशी कातिल
लेखक -अंजिक्य शर्मा
फॉर्मेट - ई बुक
पेज -154
समीक्षा संजय आर्य
" एक शानदार सस्पेंसफुल मर्डर मिस्ट्री जिसे आप अवश्य पढ़ना चाहेंगे। "
इस बार अंजिक्य शर्मा एक बहुत ही चौकाने वाला कथानक लेकर आये है।
सोचिए आप लाइव डिबेट शो देख रहे हो और आपकी आंखों के सामने कोई कत्ल दे!
सुरजवीर सिंह एक 'बिज़नेस टायकून' की लाइव डिबेट शो में हत्या हो जाती है ।मऔर इसका इल्जाम सीधे उसके भाई पर लगता है । कौन था सुरजवीर सिंह ? उसका कत्ल किसने और क्यो किया ? राजवीर सिंह उसके भाई की क्या कत्ल में कोई भूमिका थी ? इसकी गुत्थी जब चैनल का एंकर राहुल वर्मा सुलझाने लगता है तो उसके सामने रहस्य की कई परते खुलती है।
कथानक बहुत ही अच्छा है और कोरोना काल का भी इसमें समावेश है और
इसमें ज्यादा पात्र नही है और रहस्य को अंत तक बखूबी बनाये रखा गया है ।और संभवतः पहली बार आपको जासूस की भूमिका में एक मीडिया रिपोर्टर और एंकर देखने को मिलेगा और भाषा बहुत ही सरल है ।उपन्यास में हास्य और व्यंग का तड़का भरपूर है ।उपन्यास कब शुरू हो गया और कब खत्म हो गया पता ही नही चला ।मनोरंजन के साथ साथ मीडिया इन्वेस्टीगेशन की जानकारी से भी पाठक रूबरू होता है और अब में अंजिक्य शर्मा सर का प्रशंसक बन चुका हूं।
रेटिंग 4/5

बेहतरीन समीक्षा
ReplyDeleteकम शब्दो मे बेहतरीन व्याखया ,
ReplyDeleteमगर कहानी छोटी लगी है
लेखक अपने कदम जमाने जा रहे है संकेत बहुत संतोषजनक है ।
Deleteबहुत अच्छे
ReplyDelete