Showing posts with label वारलॉक2 मौत की घाटी-विक्रम ई.दीवान. Show all posts
Showing posts with label वारलॉक2 मौत की घाटी-विक्रम ई.दीवान. Show all posts

वारलॉक 2 मौत की घाटी

 - उपन्यास समीक्षा : 

वारलॉक  2  मौत की घाटी 

लेखक : विक्रम ई. दीवान 

प्रकाशन : बुक कैफे पब्लिकेशन

ISBN: 978-81-945753-3-7

पृष्ठ संख्या -223

समीक्षा -  संजय आर्य 


"तूफान जब आकर गुजर जाता है तो तिनके ही बचते है और जब बर्फ का तूफान आता है तो वह हर आग को बुझा देता है सिर्फ एक बात पर में तुमसे सहमत हूं कि यह मौत का खेल खत्म होने से पहले अभी कई जिंदगियों को लील जायेगा "


मौत का खेल  -  जी हां ! 

वारलॉक का पहला भाग  जहाँ भारतीय तंत्र -मन्त्र की अद्भुत जानकारी के साथ काले जादू की दुनिया की अलौकिक सैर कराता है वही  इसका दूसरा और अंतिम भाग  वारलॉक 2 "मौत की घाटी"  आपको काली दुनिया के  शैतान  वारलॉक के भयानक और घिनौने चेहरे से परिचय कराता है ।  

वारलॉक अपने शैतानी मंसूबों को पूरा करने के लिए गुप्त काली तांत्रिक शक्तियों और  आत्माओ और जिन्नात की ताकत को फिर से हासिल करने के लिए गुलाम प्रेत हरिनाथ की मदद लेता है और इसके लिए "भद्रकाली शबरी साधना " करता है ।फिर शुरू होता है वहशी  वारलॉक का खूनी प्रतिशोध । वारलॉक कहता है - 

"वारलॉक का बदला भयानक होता है।वह किसी को नही बख्शता , किसी को भी नही ।" 


अंधा तांत्रिक और कर्नल नारंग  वारलॉक को उसकी शक्तियों को हासिल करने से  रोकना चाहते है ।और शुरू होती है महारथी तांत्रिको की  आपस मे भयानक जंग।

 

क्या वारलॉक अपनी काली शक्तियों को फिर से हासिल कर सका?

वारलॉक का भयानक बदला क्या था?किससे बदला लेना चाहता था वारलॉक?

क्या वह सफल हो सका?

अच्छाई और बुराई के बीच  अंतिम युद्ध में किसकी जीत हुई? 

अंधा तांत्रिक और उसके साथी उसको रोक पाए?

इसके लिए आपको उपन्यास पढ़ना होगा ।


मौत की घाटी   "तंत्र -मंत्र "  "काले जादू "  और आत्माओ की दुनिया की सैर कराती अद्भुत और अलौकिक कहानी  है।

इसका हिंदी अनुवाद चंद्रप्रकाश पांडेय  ने किया है और सरल , सहज भाषा मे शानदार अनुवाद किया है ।

वारलॉक 2 अच्छाई और बुराई के बीच जंग है और शुरू से अंत तक रोचक और पठनीय है उपन्यास में कई डरावने  दृश्य ऐसे है जिसका  अनुभव पाठक लंबे समय तक याद करते रहेंगे ।मनोरंजन के साथ- साथ भारतीय तंत्र साधना की अद्भुत जानकारी से भी पाठक रूबरू होता है l


 हॉरर  और थ्रिलर उपन्यासो के प्रेमी तो इसको अवश्य पढ़े । जिन पाठकों ने इसका पहला भाग वारलॉक नही पढ़ा है , वारलॉक 2 का असली थ्रिल और रोमांच अनुभव करने के लिए अवश्य पढ़े। दूसरा भाग अपने पहले भाग की तुलना में और ज्यादा अद्भुत और अविस्मरणीय है ।