उपन्यास- सोलह साल का हिटलर
लेखक- केशव पंडित
केशव पंडित का यह छठवां उपन्यास है

कहानी की शुरुआत विजय और अजय दो दोस्तों से शुरू होती है जिसमें विजय की बहन नेहा परीक्षा में फेल होने की वजह से आत्महत्या कर लेती है और विजय अपनी बहन नेहा की मौत का जिम्मेदार दिव्या को मानता है  क्योंकि दिव्या की मोहब्बत को विजय ने ठुकरा दिया था और दिव्या ने उसे धमकी दी थी फिर विजय दिव्या से अपनी बहन नेहा की मौत का बदला दिव्या की इज्जत लूट कर और उसके बाप प्रोफेसर का कत्ल करके लेता है तब पुलिस विजय को गिरफ्तार करने आती है लेकिन विजय फरार हो जाता है

जागीरदार बहादुर सिंह मरने से पहले अपने 50 करोड़ के खजाने का नक्शा पहेली नुमा बना कर अपने खास दोस्त दयाल सेठ को सौंप देता है कि उसके बेटे के आने पर वह नक्शा उसके बेटे को दे देगा  लेकिन  किसी तरह से अंडरवर्ल्ड के डॉन नागराज को खजाने के बारे में खबर लग जाती है तब वह दयाल सेट को धमकी देता है और दयाल सेठ की बेटी राधिका को उठवा लेता है और दयाल सेठ से कहता है की नक्शे का पता बता दे नहीं बताया तो उसकी बेटी का बलात्कार करके उसका कत्ल कर दिया जाएगा
तभी दयाल सेठ के पास एक गरीब और फटे हाल व्यक्ति आता है जो अपना नाम शेखर बताता है और काम मांगता है  फिर सेठ जी मजबूर होकर उसे काम पर रख लेते हैं लेकिन सेठ जी की परेशानी देखकर शेखर पूछता है कि उनको क्या दिक्कत है तो सेठ जी बता देते हैं कि उनकी बेटी का किडनैप नागराज ने कर लिया है  तब शेखर सेठ जी को आश्वासन देता है कि वह उनकी बेटी राधिका को किसी भी कीमत पर नागराज के चंगुल से छुड़ा लाएगा

विजय के दोस्त अजय की बीवी के किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध रहते हैं और अजय को शक हो जाता है तो अपनी बीवी कामना को खरी-खोटी सुनाता है लेकिन कामना अपनी सफाई देकर किसी तरह बच जाती है फिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अजय को खत्म करने की स्कीम बनाती है ताकि वह अपने पति से छुटकारा पा सके और अपने प्रेमी के साथ शादी कर सके

1 क्या अजय की पत्नी कामना अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अजय का कत्ल कर सकी? ? 
2 क्या शेखर दयाल सेठ की बेटी राधिका को नागराज की कैद से आजाद करा सका? ? 
3 क्या दिव्या अपने पिता के हत्यारे और अपनी इज्जत के लुटेरे विजय से बदला ले सकी या फिर इज्जत लुट जाने की वजह से आत्महत्या कर ली? ? 
4 फरार विजय कहां और किस हाल में है क्या पुलिस उसे पकड़ पाई
5 जागीरदार साहब के खजाने का क्या हुआ क्या दयाल सेठ खजाने को बचा सकें
6 क्या नागराज खजाने का पता जानने में कामयाब हो सका
ऐसे ही अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए आपको  उपन्यास पढ़ना पड़ेगा
मुझे हरित नाम के छोटे बच्चे का किरदार पसंद आया
उपन्यास की बात करें तो मुझे कोई खास नहीं लगा

                         समीक्षक -डॉ राज वर्मा
                            Date- 4-9-2020

No comments:

Post a Comment