राख द ऐश ट्रेल जितेंद्र नाथ

किंडल संस्करण अब उपलब्ध है

राख द ऐश ट्रेल
लेखक – जितेन्द्र नाथ
प्रकाशन सूरज पॉकेट बुक्स
पृष्ठ संख्या 307





इस उपन्यास के लेखक ने इस के पहले जेम्स हेडली चेस के "The Sucker Punch "  का हिंदी अनुवाद किया था,  जो सभी के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है  l.
यह लेखक का प्रथम उपन्यास है जो पढ़ने के बाद कही से नही लगता की यह प्रथम उपन्यास है क्योकि उपन्यास शुरू से अंत तक रोचक है और लेखक ने इसमें पाठकों के स्वाद का भरपूर ध्यान रखा है। और पाठकों को भी अपना दिमाग लगाने का भरपूर मौका मिलने वाला है।

कहानी की बात करे तो 
प्रेम नगर में एक ढाबे के पास बहुत बुरी जली हुई अवस्था मे एक आदमी की लाश मिलती है जिसकी शिनाख्त करना भी मुश्किल है  और इसके बाद इंस्पेक्टर रणवीर कालीरमण और उसका असिस्टेंट रोशन वर्मा इसकी इन्वेस्टीगेशन शुरू करते है । लेकिन कहानी में ट्विस्ट आता है जब इन्वेस्टिगेशन जैसे जैसे आगे बढ़ती है केस और उलझता जाता है और हत्याएं होना शुरू हो जाती है  जिसे सबूत के नाम पर  सिर्फ मात्र  ‘राख’  के सहारे इसको इंस्पेक्टर रणवीर सुलझाता है तो उसके सामने रहस्यमय खुलासे होते है।
उपन्यास में इन्वेस्टिगेशन कमाल की है जिसमे लेखक ने भरपूर मेहनत की है जिसे पाठक पढ़ेंगे तो स्वयं "दाद" दिए बिना नही रहेंगे।
एक उलझा हुआ और नया थ्रिलर कथानक जिसमे पाठकों को दिमागी खुराक मिलने वाली है ।
उपन्यास किंडल पर भी उपलब्ध है।
रेटिंग 4/5 
        
संजय आर्य 
इंदौर

No comments:

Post a Comment