उपन्यास - रॉयल पैलेस
(कमांडर करण सक्सेना सीरीज )
लेखक - अमित खान
समीक्षा - रॉयल पैलेस एक ऐसी इमारत जहां जाने वाला कोई भी व्यक्ति जिंदा वापस नहीं आता अगर किसी तरह बच भी गया तो पागल हो जाता है ।
रॉयल पैलेस - एक ऐसी जगह जिसके सीने में हजारों राज दफन है ।
रॉयल पैलेस एक ऐसी जगह जहां आत्माएं निवास करती हैं ।
रॉयल पैलेस एक ऐसी जगह जो ना जाने कितनी जिंदगीयों को निगल चुका है।
रॉयल पैलेस एक ऐसी जगह जिसके आसपास जाना तो दूर लोग उसके नाम से भी डरते ,लेकिन कुछ लोग ऐसे भी दिलेर है जो रॉयल पैलेस का रहस्य जानने के लिए उस में रहते हैं ऐसे ही एक पति -पत्नी का जोड़ा जो पैलेस में रहते हैं
पति - जो एक शिकारी है और जिसे वायलिन बजाने का शौक रहता है
पति पत्नी एक प्यार की मिसाल होते है जिनके बीच में झगड़ा तो दूर कभी तू तू मैं मैं भी नहीं होता लेकिन एक दिन उनके बीच में ऐसा झगड़ा होता है कि शिकारी पति अपनी पत्नी की हत्या कर देता है
वहीं दूसरी तरफ रॉयल पैलेस के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए इंद्रजीत सिंह राणा अपने दोस्त करण सक्सेना को बुलाता है लेकिन उससे पहले सोनिया वर्मा नाम की रिपोर्टर रॉयल पैलेस के रहस्य से पर्दा उठाने में नाकाम रहती है करण सक्सेना के आने के बाद इंद्रजीत सिंह राणा सोनिया वर्मा और करण सक्सेना एक -एक करके कुछ घटनाओं का शिकार होकर पैलेस में प्रवेश कर जाते हैं।
फिर आगे क्या हुआ?
रॉयल पैलेस का रहस्य क्या था?
क्या सच में वहाँ भूत प्रेतों का निवास था? क्या कमांडर करन सक्सेना इन सभी रहस्य से पर्दा उठा सका ?
क्या सोनिया वर्मा और इंद्रजीत सिंह राणा रॉयल पैलेस से जिंदा वापस आ सके ?
आखिर क्या वजह थी जो शिकारी पति ने अपनी जान से भी ज्यादा प्यारी पत्नी की हत्या कर दी ?
अगर आप भी रॉयल पैलेस का रहस्य जानना चाहते हैं तो एकबार उपन्यास जरूर पढ़ें रॉयल पैलेस एक तेज रफ्तार रहस्य रोमांच से भरपूर नावेल है जो आपको शुरू से लेकर अंत तक बांध कर रखता है और आपका भरपूर मनोरंजन करता है
रेटिंग 8/10
समीक्षक - डॉ राज वर्मा

No comments:
Post a Comment