उपन्यास - एक्सीडेंट एक रहस्य कथा
लेखक - अनुराग कुमार जीनियस
यह कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसका नाम ऋषभ है जो एक्सीडेंट में मर जाता है
और उसके घर वाले उसकी लाश का अंतिम संस्कार कर देते हैं एक दिन अचानक वह अपने घर वालों के सामने आ जाता है सारे लोग हैरान हो जाते हैं लेकिन उन्हें यकीन नहीं होता उन्हें लगता है यह कोई बहरूपिया है जो ऋषभ का भेस बनाकर उनके घर में आ गया है फिर वह ऋषभ की सभी गतिविधियों पर चोरी छुपे नजर रखते हैं ऋषभ की गतिविधियां रहस्यमई लगती है और उसकी हरकतें भी पहले से काफी बदली हुई रहती है जिससे ऋषभ के पिता भानु प्रताप और भाई आलोक और उसकी पत्नी लाली यानी ऋषभ की भाभी को पूरा यकीन हो जाता है कि यह कोई बहरूपिया ही है कंफर्म करने के लिए वह इंस्पेक्टर दुर्गेश का सहारा लेते हैं दुर्गेश अलोक की पत्नी लाली को देखते ही उस पर फिदा हो जाता है फिर एक दिन होटल में बुलाकर चाय में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ मुंह काला करना चाहता है लेकिन ऐन वक्त पर उसको होश आ जाता है और वह भाग जाती है लेकिन एक रहस्यमई व्यक्ति चोरी से सारी हरकतों की वीडियो बना लेता है और इंस्पेक्टर दुर्गेश को ब्लैकमेल करता है
1 कौन है रहस्यमय व्यक्ति जो इंस्पेक्टर दुर्गेश को ब्लैकमेल कर रहा है
2 ऋषभ की सच्चाई क्या है क्या सच में डुप्लीकेट ऋषभ है या असली है
ऐसे ही अनसुलझे सवालों के जवाब पाने के लिए आपको उपन्यास पढ़ना पड़ेगा जो जासूसी और रहस्य के मामले में खरा सोना साबित होगा सस्पेंस ऐसा जो आपको जकड़ कर रखेगा और जब रहस्य खुलेगा तो आप को झटका 440 वोल्ट का जरूर लगेगा लेखक की जितनी तारीफ की जाए कम है मुझे तो बहुत ही अच्छा उपन्यास लगा आपको भी अच्छा लगेगा एक बार पढ़ कर देखिए
समीक्षक- डॉ राज वर्मा

No comments:
Post a Comment